दोस्तों, आज की इस पोस्ट के माध्यम से वर्नियर कैलिपर का उपयोग के बारे में जानकारी मिलेगी। आपको जितने भी टाइप के वर्नियर कैलिपर देखने व पढ़ने को मिलेंगे। उन सभी का काम करने का तरीका अलग व उपयोग भी कुछ अलग देखने को मिलेंगा।
वर्नियर कैलिपर का उपयोग
यह सात प्रकार के होते हैं, प्रत्येक का काम अलग-अलग होता है, प्रत्येक के द्वारा सूक्ष्मता में माप ली जाती है क्योंकि यह एक सूक्ष्ममापी यंत्र है, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
डेप्थ गेज वर्नियर कैलिपर
इस प्रकार के वर्नियर कैलिपर का उपयोग जॉब की बाहरी, भीतरी व गहराई को मापने व चैक करने के लिए किया जाता है। इसमें बाहरी माप के लिए बाहरी जबड़े को, स्लॉट की चौड़ाई मापने के लिए अंदरूनी जबड़े व स्लॉट की गहराई मापने के लिए डेप्थ गेज (Depth Gauge) का उपयोग किया जाता है। यह आपको लगभग सभी वर्कशॉप में देखने को मिलेगा।
डायल वर्नियर कैलिपर
इस वर्नियर कैलिपर का उपयोग डेप्थ गेज वर्नियर कैलिपर (Depth Gauge Vernier Calliper) की तरह बाहरी, भीतरी व गहराई को मापने के लिए किया जाता है। इसमें अंतर यह है की इसमें एक डायल लगा होता है, जिसमें रीडिंग को डायल में देखकर पढ़ा जाता है। इसमें डायल वर्नियर स्केल (Vernier Scale) का काम करती है। यह वर्नियर कैलिपर रैक और पिनियन (Rack and Pinion) के सिद्धांत पर काम करता है।
डिजिटल वर्नियर कैलिपर
डिजिटल वर्नियर कैलिपर का उपयोग भी ऊपर बताए गए वर्नियर कैलिपर (Vernier Calliper) की तरह बाहरी, भीतरी व गहराई को मापने के लिए किया जाता है, इसमें रीडिंग को पढ़ने के लिए एक स्क्रीन (Screen) लगी होती है। इससे रीडिंग लेना बहुत आसान होता है।
फ्लैट एज वर्नियर कैलिपर
इसके जबड़े फ्लैट होने के कारण, इस वर्नियर कैलिपर का उपयोग बाहरी व आंतरिक दोनों माप (लम्बाई, चौड़ाई, मोटाई, व्यास आदि) लेने के लिए किया जाता है।
नाइफ एज वर्नियर कैलिपर
इसकी मापने वाली जबड़े की सरफेस चाकू (Knife) की धार के समान होती है। इसका उपयोग दो होलों के बीच की दूरी मापने या चैक करने के लिए किया जाता है।
फ्लैट व नाइफ एज वर्नियर कैलिपर
यह ऊपर बताए गए दोनों वर्नियर कैलिपर को मिलाकर बनाया गया होता है। इसमें एक जबड़े की सरफेस फ्लैट व दूसरे जबड़े की सरफेस चाकू के समान होती है। इसका उपयोग बाहरी व भीतरी माप को मापने व चैक करने के लिए किया जाता है।
गियर टूथ वर्नियर कैलिपर
इस वर्नियर कैलिपर का उपयोग गियर के दांते की मोटाई को मापने, पिच व हब की मोटाई को मापने व चैक करने के लिए किया जाता है।