दोस्तों, आपने स्प्रिंग (Spring) को देखा है। यह साईकिल व बाइक में लगा होता है। इसका उपयोग और बहुत से स्थानों पर किया जाता है। लेकिन मैं साईकिल व बाइक का नाम इसलिए लिया है, कि यह लगभग सभी के घरों में उपलब्ध है। साईकिल में स्टैण्ड व गद्दी में उपयोग किया जाता है। बाइक में यह पीछे की साइड में फिट किया जाता है, तो चलिए इसकी परिभाषा व कार्य के बारे में जानते हैं-
स्प्रिंग किसे कहते हैं?
यह धातु का बना मैकेनिकल कंपोनेंट होता है, इसका उपयोग बाहरी बल को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। यह बलों को इसलिए सहन कर लेता है, क्योंकि इसमें प्रत्यास्थ गुण उपस्थित होता है।
स्प्रिंग को किसी मशीन या वाहनों में इसलिए लगाया जाता है, कि इंजन (Engine) व मशीन के चलते समय, उस पर लगने वाले धक्के, झटकों को सहन कर सके। जिससे मशीन व मशीन ऑपरेटर को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
इसमें प्रत्यास्थता का गुण होने के कारण स्प्रिंग के आकार में एक सीमा तक भार या बल को ग्रहण करने के बाद भी कोई बदलाव नहीं होता है और जब भार हट जाता है तब वह अपना पुराना रूप ग्रहण कर लेता है।
स्प्रिंग के उपयोग
- इसका उपयोग गति (Motion) को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।
- स्प्रिंग का उपयोग बल (Force) को लगाने के लिए भी किया जाता है।
- इसका उपयोग भार (Load) को तोलने के लिए किया जाता है।
- इसका उपयोग गेज, तुला व इंजन में भी किया जाता है।
- Spring को साईकिल की गद्दी में रोड के गड्ढे के झटके लगने से बचाने के लिए किया जाता है।
- इसका उपयोग ऊर्जा (Energy) को संचरित करने के लिए किया जाता है जैसे- घड़ी आदि।
- इसका उपयोग झटकों को सहने योग्य बनाने के लिए किया जाता है।
- स्प्रिंग का उपयोग कंपन को कम करने के लिए किया जाता है।