दोस्तों, आपने Pital का नाम सुना होगा। लेकिन इसके बारे में आपको अधिक जानकारी नहीं है। इस पोस्ट के माध्यम से आपको इसी पूरी जानकारी मिल जाएगी। पीतल को अंग्रेजी भाषा में 'Brass' कहते हैं। यह एक मिश्र अलौह धातु होती है। इस पोस्ट में आपको परिभाषा, प्रकार व गुण की जानकारी मिलेगी।
पीतल किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जो कि तांबा और जस्ता को मिलाने पर बनती है, उसे पीतल (Brass) कहते हैं। तांबा और जिंक या जस्ता को विभिन्न अनुपातों में मिलाकर कई प्रकार के Brass को बनाया जाता है। वैसे तो सामान्य ब्रास में तांबा 60% और जिंक 40% पाया जाता है। इसका रंग इसमें मिलाए जाने वाली धातुओं की प्रतिशत मात्रा पर निर्भर करता है। इसका गलनांक 880°C से 930°C होता है।
पीतल कितने प्रकार के होते हैं?
यह आठ प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
कार्टिज पीतल किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 70% व जिंक 30% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे कार्टिज पीतल (Cartidge brass) कहते हैं। इसमें सबसे अधिक तन्यता का गुण पाया जाता है, इसके अलावा इसमें तनाव, धातुवर्ध्यता व सामर्थ्य आदि का गुण पाया जाता है। इसका उपयोग शीतलक के कामों में व कार्टिज केस बनाने में किया जाता है।
मानक पीतल किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 65% व जिंक 35% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे मानक पीतल (Standard brass) कहते हैं। यह कार्टिज brass की तुलना में काफी सस्ता व कम तन्य और रंग में अधिक पीला दिखने वाला होता है। इसका उपयोग फोर्जिंग प्रोसेस, प्रेसिंग प्रोसेस व अन्य इंजीनियरिंग के कामों में भी किया जाता है।
मूल पीतल किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 63% व जिंक 37% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे मूल पीतल (Basic brass) कहते हैं। यह शीतलक के कामों में उपयोग किए जाने वाले brass में सबसे सस्ता होता है और इसमें तन्यता का गुण नाममात्र होता है। इसको अन्य नाम रिवेट पीतल (Rivet brass) के नाम से जाना जाता है।
मुन्टज धातु किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 60% व जिंक 40% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे मुन्टज धातु (Muntz metal) कहते हैं। यह कार्टिज पीतल की तुलना में बहुत सस्ती होती है, क्योंकि इसमें जिंक की मात्रा अधिक होती है। इसका उपयोग गर्म कामों में किया जाता है। इसका उपयोग हॉट-स्टैम्पिंग व नावों पर अस्तर बनाने में किया जाता है।
नवल पीतल किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 62%, जिंक 37% और टिन 1% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे नवल पीतल (Naval brass) कहते हैं। यह उच्च सामर्थ्य वाली होता है, यह नमक घुले हुए पानी में असंक्षारणीय होती है। इसमें उच्च प्रतिरोधकता होने के कारण, इसका उपयोग समुद्री पनडुब्बियों (Submarine) में उपयोग होने वाले प्रोपेलर शाफ्ट, वेल्डिंग रॉड व कण्डेन्सर प्लेट्स बनाने में किया जाता है।
फ्री कटिंग पीतल किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 58%, जिंक 39% और सीसा 3% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे फ्री कटिंग पीतल (Free cutting brass) कहते हैं। यह उच्च मशीनन का गुण प्रदर्शित करती है।
एडमिर्लिटी पीतल किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 62%, जिंक 37% और टिन 1% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे एडमिर्लिटी पीतल (Admirality brass) कहते हैं। यह अधिक सामर्थ्य वाली होती है। यह नमक घुले हुए पानी में असंक्षारणीय होती है। इसमें टिन मिली होने के कारण, नमी की उपस्थिति जिंक से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है, इसलिए इसका उपयोग पानी के जहाजों को बनाते समय किया जाता है।
गिल्डिंग धातु किसे कहते हैं?
ऐसी मिश्र अलौह धातु, जोकि तांबा 95% व जिंक 5% को मिलाकर बनाई जाती है, उसे गिल्डिंग धातु (Gilding metal) कहते हैं। यह बहुत मुलायम होती है, इसमें तांबा अधिक व जिंक कम होने के कारण, यह लाल रंग का होता है। इसलिए इसका उपयोग चांदी के आभूषणों में सबसे अधिक किया जाता है, इसके अलावा इसका उपयोग गोलियों के खोल बनाने में भी किया जाता है।
पीतल के गुण
- इसकी विद्युत चालकता कम होती है।
- इसका गलनांक एलुमिनियम से अधिक, लेकिन तांबा से कम होता है।
- यह आसानी से जोड़ा या वेल्ड किया जा सकता है।
- यह तांबा और एलुमिनियम की तुलना में अधिक सामर्थ्यवान होता है।
- इसका विशिष्ट गुरुत्व 8.4 - 8.7 होता है।
- इसमें तन्यता का गुण पाया जाता है, इसलिए इसको आसानी से तार के रूप में खींचा जा सकता है।
- इसमें आघातवर्धनीयता का गुण पाया जाता है, इसलिए इसको आसानी से चादर के रूप में रोल किया जा सकता है।
- यह तांबा व एलुमिनियम से अधिक कठोर होता है और इसकी तनन सामर्थ्य अधिक होती है।