- नट किसे कहते हैं? | Nut kise kahate hain?
- नट कितने प्रकार के होते हैं?
- स्क्वायर नट किसे कहते हैं?
- हैक्सागोनल नट किसे कहते हैं?
- 'T' नट किसे कहते हैं?
- कफ नट किसे कहते हैं?
- कैप नट किसे कहते हैं?
- कॉलर के साथ हैक्सागोनल नट किसे कहते हैं?
- नर्ल्ड नट किसे कहते हैं?
- कैप्स्टन नट किसे कहते हैं?
- राउण्ड नट किसे कहते हैं? (Round Nut kise kahate hain?)
- लॉक नट किसे कहते हैं?
- विंग नट किसे कहते हैं?
- स्लॉटेड नट किसे कहते हैं?
- कैसल नट किसे कहते हैं?
- ग्रूव्ड नट किसे कहते हैं?
- सान नट किसे कहते हैं?
- हैक्सागोनल वैल्ड नट किसे कहते हैं?
- सायमण्ड्स लॉक नट किसे कहते हैं?
नट (Nut) का नाम तो आपने सुना होगा। लेकिन इसके बारे में आपको इसकी परिभाषा व प्रकार के बारे में शायद जानकारी होगी। इसलिए आप इसके बारे में जानकारी पाना चाहते हो। इसको लगभग सभी ने देखा है, छुआ है। जिस स्थान पर दो भागों को अस्थाई रूप से जोड़ने की जरूरत होती है, तो वहां पर नट व बोल्ट को उपयोग में लाया जाता है। केवल नट को उपयोग में लाने से दो भागों को नहीं जोड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-
नट किसे कहते हैं? | Nut kise kahate hain?
किसी मशीन (Machine) के दो भागों को बोल्ट, स्क्रू या स्टड द्वारा जोड़ने के लिए नट (Nut) की अवश्य आवश्यकता होती है। यह माइल्ड स्टील (Mild Steel) के बनाए जाते हैं, यह आपको मार्केट में कई सारे शेप्स में मिलेंगे। प्रत्येक नट एक उचित काम के उद्देश्य से बनाया गया होता है। इसके बीच में एक होल होता है। नट में अंदरूनी चूड़ियां कटी होती हैं। इसकी चूड़ियां बोल्ट (Bolt), स्क्रू या स्टड की चूड़ियों से मेल खाती हुई होती हैं। हमारे दैनिक जीवन में सबसे अधिक हैक्सागोनल नट ही उपयोग में आता है।
नट कितने प्रकार के होते हैं?
उपयोग के आधार पर, नट 17 प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
- स्क्वायर नट
- हैक्सागोनल नट
- 'T' नट
- कफ नट
- कैप नट
- कॉलर के साथ हैक्सागोनल नट
- नर्ल्ड नट
- कैप्स्टन नट
- राउण्ड नट
- लॉक नट
- विंग नट
- स्लॉटेड नट
- कैसल नट
- ग्रूव्ड नट
- सान नट
- हैक्सागोनल वैल्ड नट
- सायमण्ड्स लॉक नट
स्क्वायर नट किसे कहते हैं?
इस नट (Nut) की आकृति वर्गाकार होती है। इस शेप के कारण, इस नट पर स्पैनर (Spanner) या प्लायर की पकड़ मजबूत होती है इसमें स्पैनर स्लिप होने का बहुत कम चांस होता है। इसमें स्पैनर को फंसाकर घुमाने के लिए अधिक क्लीयरैंस की जरूरत होती है। इसके सभी फेस 30 डिग्री पर चैम्फर किए गए होते हैं। इन नटों का अधिकतर उपयोग लकड़ी के कामों में किया जाता है।
हैक्सागोनल नट किसे कहते हैं?
इसकी छ: भुजाएं होती हैं, इसको लगभग सभी प्रकार के कामों के लिए उपयोग किया जाता है इसमें कम क्लीयरेंस की आवश्यकता होती है। इसके एक या दोनों फेस 30 डिग्री पर चैम्फर किया जाता है। इसको खोलना व कसना बहुत आसान होता है। यह मोटाई के आधार पर दो प्रकार के होते हैं, जिसमें से एक मोटा व दूसरा पतला होता है। मोटा नट साधारण काम के लिए उपयोग में लाया जाता है और पतले हैक्सागोनल नट का उपयोग लॉक नट (Lock Nut) के रूप में किया जाता है।
'T' नट किसे कहते हैं?
इस प्रकार का नट (Nut) अंग्रेजी के अक्षर 'T' शेप में बना होता है, इनका उपयोग स्टड (Stud) के साथ मशीन टूल (Machine Tool) पर होल्डिंग डिवाइस या जॉब को फिक्स करने के लिए किया जाता है।
कफ नट किसे कहते हैं?
यह एक हैक्सागोनल नट होता है, जो कि एक सिरे से बंद होता है। इसको अन्य नाम डोम नट (Dome Nut) भी कहा जाता हैं। इसका जो सिरा बंद होता है वह डोम के आकार का गोलाकार बना होता है। इस प्रकार का नट बाहर की ओर लगाए जाते हैं। यह बोल्ट (Bolt) व नट की चूड़ियों को बाहरी वातावरण व गन्दगी से बचाता है। यह बहुत अधिक महंगे नट होते हैं।
कैप नट किसे कहते हैं?
यह कफ नट (Cough Nut) के समान एक सिरे पर बंद होता है। यह भी हैक्सागोनल नट होता है। यह भी कफ नट के समान बोल्ट की बाहरी चूड़ियों की सुरक्षा करता है। यह बंद सिरे पर ऊपर से प्लेन होता है। इसका उपयोग हाइड्रॉलिक दाब के कारण चूड़ियों (Threads) से होने वाले लीकेज (Leakage) को रोकता है।
कॉलर के साथ हैक्सागोनल नट किसे कहते हैं?
इस नट के एक सिरे पर मशीनित (Machined) किया हुआ कॉलर बना होता है। यह असेम्बली में अतिरिक्त बियरिंग सतह (Extra Bearing Surface) प्रदान करता है। इसका उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है, जहां पर नट (Nut) को बार-बार खोलने या कसने की आवश्यकता होती है। इस नट में बना कॉलर एक वाशर का काम करता है। इसको जिस स्थान पर उपयोग में लाया जाता है, वहां पर वाशर की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन आप लगाना चाहो, तो आप लगा सकते हो।
नर्ल्ड नट किसे कहते हैं?
यह बेलनाकार रिंग के समान होता है, इसकी परिधि नर्ल (Knurl) की गई होती है। जिससे नट की परिधि पर हाथ की पकड़ मजबूत हो जाती है। यह नट केवल हाथ द्वारा कसा या खोला जाता है। इसको खोलने या कसने के लिए किसी भी प्रकार के स्पैनर टी आवश्यकता नहीं होती है। इसको थम्ब नट (Thumb Nut) के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है, जहां पर नट को बार-बार खोलने या कसने की जरूरत होती है। जैसे- मार्किंग टूल्स (वर्नियर कैलिपर, माइक्रोमीटर) व मोल्डिंग डाइयाँ आदि।
कैप्स्टन नट किसे कहते हैं?
इस नट की शेप बेलनाकार होती है। इसको खोलने या कसने के लिए, इसकी परिधि पर छः होल बने होते हैं। इस होल में हुक स्पैनर (Hook Spanner) की पिन को फंसाकर नट को खोला या कसा जाता है। किसी-किसी नट में आपको यह होल नट के फेस पर बने मिलेंगे। इस तरह के होल में फेस स्पैनर (Face Spanner) की पिनों को फंसाकर खोला या कसा जाता है।
राउण्ड नट किसे कहते हैं? (Round Nut kise kahate hain?)
इसकी परिधि गोल शेप में बनी होती है, जिस पर स्लॉट्स (Slots) बने होते हैं। इस नट को खोलने या कसने के लिए हुक स्पैनर का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसमें बने स्लॉट में हुक आसानी से फंस जाता है। इसको कभी-कभी लॉक नट के रूप में उपयोग किया जाता है। यह नट अधिकतर बड़े साइज के बोल्ट या बियरिंग स्लीव (Bearing Sleeve) के ऊपर बनी चूड़ियों पर उपयोग किया जाता है।
लॉक नट किसे कहते हैं?
आपने अक्सर देखा होगा, कि जब मशीनें चलती हैं तब कम्पन अर्थात् झनझनाहट पैदा होती है, जिसके कारण अन्य टाइप के नट उपयोग में लाने पर ढीले हो सकते हैं। जिसके कारण दुर्घटना (Accident) होने की संभावना बढ़ जाती है। इस समस्या को हल करने के लिए लॉक नट (Lock Nut) का उपयोग किया जाता है।
विंग नट किसे कहते हैं?
इस नट में दबाव डालने के लिए दो विंग अर्थात् पंख लगे होते हैं, इसलिए इसे विंग नट (Wing Nut) कहते हैं। इसको भी केवल हाथ द्वारा खोला या कसा जाता है। इसको खोलने या कसने के लिए स्पैनर (Spanner) की आवश्यकता नहीं होती है। इसका उपयोग लाइट ड्यूटी असेम्बली में ऐसे स्थानों पर किया जाता है, जहां पर नट को बार-बार खोलने या कसने की आवश्यकता होती है। इसका उपयोग हेक्सॉ फ्रेम (Hacksaw Frame) में ब्लेड को टाइट करने के लिए किया जाता है।
स्लॉटेड नट किसे कहते हैं?
स्लॉटेड नट (Slotted Nut) के ऊपरी फेस पर एक-तिहाई के स्लॉट बने होते हैं। इस नट उपयोग में लाते समय, सबसे पहले पूरी गहराई तक टाइट कर दिया जाता है, उसके बाद यह देखा जाता है कि बोल्ट (Bolt) का होल कौन-से- स्लॉट के ठीक सामने है। इसके बाद एक स्प्लिट पिन (Split Pin) को डालकर, पिन के दोनों सिरों को मोड़ देते हैं। इस पिन के कारण ही, इस नट पर कम्पनों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
कैसल नट किसे कहते हैं?
स्लॉटेड नट की कुछ कमियों को, इस नट के द्वारा दूर किया गया है। स्लॉटेड नट में एक-तिहाई तक ग्रूव बने होने के कारण सामर्थ्य अर्थात् मजबूती कम हो जाती है। इसलिए इस नट में ऊपर की तरफ कुछ भाग गोलाई में बढ़ा दिया जाता है, जिसमें स्लॉट (Slot) काटे जाते हैं। इसकी मजबूती अच्छी होती है। इसमें भी स्प्लिट पिन (Split Pin) का उपयोग किया जाता है।
ग्रूव्ड नट किसे कहते हैं?
इसमें नीचे की ओर एक कॉलर बना होता है, इस कॉलर में ही एक ग्रूव बना होता है। इसका कॉलर वाला भाग मशीन बॉडी के अन्दर बैठ जाता है। उसके बाद बॉडी की साइड से एक सैट स्क्रू इस तरह से लगाया जाता है कि उसका सिरा डॉग एण्ड ग्रूव में बैठ जाए। इसको दो अन्य नामों से भी जाना जाता है, जिसमें से पहला नाम पेनिंग नट व दूसरा नाम रिंग नट (Ring Nut) है। इसका उपयोग बहुत कम स्थानों पर किया जाता है।
सान नट किसे कहते हैं?
यह नट स्टैण्डर्ड नट को उसकी आधी चौड़ाई तक ऊपर से एक तिहाई नीचे तक काटकर बनाया जाता है। इस कटे हुए ऊपर के भाग में एक कैप स्क्रू (Cap Screw) के व्यास से बड़ा होल बनाया जाता है। उसके बाद नीचे के भाग में कैप स्क्रू की चूड़ियों के अनुसार टैपिंग प्रोसेस (Tapping Process) द्वारा चूड़ियां काट दी जाती हैं।
इसके बाद जब नट (Nut) को उपयोग में लाया जाता है तब उस स्थान पर कसने के बाद उसमें ऊपर से एक कैप नट लगाकर कस (tight) कर दिया जाता है। ऐसा करने पर कटे हुए स्थान पर नट की चूड़ियों की पिच (Pitch) बदल जाती है, इस तरह से नट अपने स्थान पर लॉक हो जाता है।
हैक्सागोनल वैल्ड नट किसे कहते हैं?
इस प्रकार के नट (Nut) में तीन उभार बने होते हैं, जो कि वैल्ड (Weld) की जाने वाली सतह (Surface) पर एक समान कांटेक्ट उपलब्ध कराता है। हैक्सागोनल नट में एक स्पाइगॉट रिंग होती है, जो कि प्लेट (Plate) के रिंग में फिट होती है।
वेल्डिंग (Welding) के समय चूड़ियों की सुरक्षा के लिए इनमें एक सिरे पर काउण्टर सिंक होल (Counter sink hole) बना होता है। इस प्रकार के नट का का उपयोग प्लेट वर्क (Plate Work) पर वेल्डिंग करने के लिए किया जाता है।
सायमण्ड्स लॉक नट किसे कहते हैं?
इसके ऊपरी भाग में एक कॉलर बना होता है। इस कॉलर में बने ग्रूव में एक हार्ड रबड़ फाइबर या नायलॉन का वाशर लगा होता है। जिसमें बोल्ट के रूट डायमीटर से छोटा बोर होता है। जब नट को बोल्ट (Bolt) पर कसते हैं, तब बोल्ट की चूड़ियां फाइबर वाशर (Fiber Washer) में चूड़ी काटती हैं, जिसके कारण यह नट बोल्ट को मजबूती से जकड़कर रखता है।