- मशीन किसे कहते हैं? | Machine kise kahate hain?
- मशीनों का वर्गीकरण
- मशीनों के उदाहरण
- मशीन के अन्य उदाहरण
आज के समय में आप किसी भी कंपनी में जाओगे। तो वहां आपको होने वाले अधिकतर काम मशीन (Machine) से ही होते हैं। साधारण शब्दों में कहें, कि मनुष्य का काम आसान करने वाली युक्ति मशीन होती है। आज के इस पोस्ट के माध्यम से आपको मशीन की परिभाषा, वर्गीकरण व उदाहरण के बारे में जानकारी मिलेगी।
मशीन किसे कहते हैं? | Machine kise kahate hain?
ऐसा यंत्र, जिसको कम ऊर्जा या बल लेकर अधिक ऊर्जा या बल का काम करके देता है, उसे मशीन (Machine) कहते हैं।
मशीन शब्द को लैटिन भाषा के शब्द से लिया गया है। उस शब्द का नाम माचिना है, जिसका अर्थ है यातना का साधन। आज के समय में हमारा जीवन मशीनों से गिरा हुआ है। अधिकतर काम मशीनों से ही करते हैं। जिस तरह से किसी दूरस्थ व्यक्ति से बात करनी हो तो मोबाइल (Mobile) का उपयोग किया और बात हो गई। तो यह क्या है, यह भी एक मशीन से। हमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना है तब साईकिल या बाइक, कार, बस का सहारा लिया। तो यह क्या है, यह भी मशीन है।
मशीनों का वर्गीकरण
इनको अनुप्रयोगों को ध्यान में रखते हुए तीन मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है, जो कि निम्न प्रकार हैं-
यांत्रिक ऊर्जा को उत्पन्न करने वाली मशीनें
ऐसी मशीन जो यांत्रिक ऊर्जा को उत्पन्न करती हैं, उन्हें प्राइम मूवर्स मशीन (Prime movers machine) कहते हैं। यह मशीनें ऊष्मा, हाइड्रोलिक व विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित कर देती हैं।
उदाहरण - आपने आंतरिक दहन इंजन का नाम तो सुना होगा। यह इंजन रासायनिक ऊर्जा अर्थात् तेल से चलता है। यह तेल की खपत करता है और बदले में आउटपुट के रूप में यांत्रिक ऊर्जा उत्पन्न करता है। अर्थात् इंजन से जो यांत्रिक ऊर्जा प्राप्त होती है, उसे वाहन के पहियों को घूमने के लिए बल के रूप में उपयोग करते हैं।
यांत्रिक ऊर्जा को बदलने वाली मशीनें
इस प्रकार की मशीन को कन्वर्टिंग मशीन भी कहते हैं क्योंकि यह मशीनें यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत व हाइड्रोलिक ऊर्जा में बदल देती हैं। इसका जीता जागता उदाहरण जनरेटर है। जिसको लगभग सभी बड़े फंक्शन (जैसे- शादी ) में विद्युत ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
जनरेटर में डीजल को डाला जाता है, जिससे जनरेटर अपनी शाफ्ट व व्हील को घुमाता है। इस व्हील को मोटर से जोड़ा जाता है। मोटर घूमते व्हील से यांत्रिक ऊर्जा को प्राप्त करता है और विद्युत ऊर्जा को आउटपुट के रूप में प्रदान करता है।
यांत्रिक ऊर्जा का उपयोग करने वाली मशीनें
इस प्रकार की मशीनें यांत्रिक ऊर्जा को प्राप्त करती रहती हैं और विभिन्न कामों के लिए ऊर्जा को उपयोग में लाती रहती हैं। यह मशीन जैसे- लेथ मशीन जो कि धातुओं को काटने के लिए यांत्रिक ऊर्जा का उपयोग करती है ठीक इसी तरह से Washing Machine भी कपड़े धोने के लिए रोटर की घूर्णन ऊर्जा का उपयोग करती है।
मशीनों के उदाहरण
यह निम्न प्रकार से हैं-
इंजन (Engine)
यह रासायनिक ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलने का काम करता है।
खराद (Lathe Machine)
यह धातुओं को काटने के लिए यांत्रिक ऊर्जा का उपयोग करती है।
टर्बाइन (Turbine)
यह यांत्रिक ऊर्जा को उत्पन्न करने का काम करती है।
मशीन के अन्य उदाहरण
आज के समय में मशीन कई प्रकार की उपलब्ध हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
कार (Car)
इस मशीन को लगभग सभी लोगों ने देखा है। यह एक ऐसी मशीन है, जो कि मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर अधिक 10 - 12 लोगों को एक साथ ले जाने में सक्षम होती है।
बाइक (Bike)
यह भी मशीन मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर 2 - 3 लोगों को एक स्थान ले जाने में सक्षम होती है। यह बहुत कम जगह घेरकर चलती है।
ट्रक (Truck)
इस मशीन का उपयोग बड़ी संख्या में मैटीरियल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए किया जाता है। जितना यह मैटीरियल एक साथ में ले जाता है। उतना मैटीरियल मनुष्य बिना मशीन के एक साथ ले जाने में अक्षम होता है। बिना मशीन का उपयोग किए थोड़ा करके ले जा सकता है। लेकिन बहुत समय बर्वाद होगा और परिश्रम भी अधिक होगा। इसलिए कहा जाता है, कि हर वह युक्ति या चीज जो मनुष्य का काम आसान करती है, उसको मशीन (Machine) कहा जाता है।
क्रेन (Crane)
यह मशीन अधिक भारी सामान को उठाती है। इसके उपयोग से भारी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने में बहुत कम समय लगता है।
Aeroplane
यह मशीन सबसे पावर फुल है, जो कि सबसे जल्दी मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा देती है।
ट्रेक्टर (Tractor)
यह मशीन सबसे अधिक किसानों द्वारा उपयोग की जाती है। किसानों के अधिकतर काम ट्रेक्टर के ऊपर निर्भर हैं।