- फाइल कितने प्रकार की होती हैं?
- लंबाई के आधार पर
- आकृति के आधार पर
- दांतों की कटिंग के आधार पर
- दातों के ग्रेड के आधार पर
दोस्तों, आज की इस पोस्ट में "फाइल के प्रकार iti" के बारे में बात करने वाले हैं। यह नाम लगभग आपने सुना होगा। एक फाइल दस्तावेज को कहते हैं, लेकिन यहां पर मैं फाइल टूल (File Tool) के बारे में बात करने वाला हूं।
यह कटिंग टूल (Cutting Tool) होता है, जो कि मैकेनिकल में धातुओं को चूर्ण या बुरादा के रूप में काटने का काम करता है। फाइल अंग्रेजी भाषा का शब्द है, इसको हिंदी भाषा में 'रेती' कहते हैं।
यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो हमारे साथ बने रहिए। आपको इसके बारे में बुक में भी मिल जाएगा। लेकिन मैंने इस पोस्ट के माध्यम से आसान-से-आसान शब्दों में समझाया है।
फाइल कितने प्रकार की होती हैं?
यह मैकेनिकल या फिटर ट्रेड (Fitter Trade) में आकृति के आधार, दांतों की कटिंग, ग्रेड व लम्बाई के आधार पर चार प्रकार की होती हैं। किसी भी स्थान पर एक ही फाइल को उपयोग में नहीं लाया जा सकता है क्योंकि प्रत्येक स्थान पर काम भिन्न-भिन्न होता है। इसके बारे में निम्न प्रकार से है-
लंबाई के आधार पर
यह तीन प्रकार की होती हैं, इनकी लंबाई प्वॉइंट से हील तक की दूरी होती है। यह आपको मार्केट में 10 सेमी से 45 सेमी लंबाई की मिल जाएंगी। यह लंबाई के आधार पर तीन प्रकारों में बंटी होती हैं।
महीन कामों के लिए 10 सेमी से 15 सेमी में मिलेंगी, मीडियम कामों के लिए, यह 15 सेमी से 25 सेमी लंबाई में मिलेंगी और भारी कामों के लिए, यह आपको मार्केट में 25 सेमी से 45 सेमी लंबाई में मिलेंगी।
जिस प्रकार का काम आप करना चाहते हो तो लंबाई के आधार पर भी फाइल का चुनाव कर सकते हो, इसके अलावा और भी प्वॉइंट को देखना होगा कि हमें अपने काम के लिए शेप की फाइल को चुनना है।
आकृति के आधार पर
आकृति को अंग्रेजी भाषा में 'Shape' कहते हैं। जिसको आम भाषा में बोलें तो शक्ल या वेषभूषा। इसके आधार पर यह नौ प्रकार की होती हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
फ्लैट फाइल किसे कहते हैं?
इसके नाम से ही बहुत कुछ जानकारी मिल रही है, आप थोड़ा सोंचो, फ्लैट को हिंदी भाषा में 'चपटा या चपटी' कहते हैं।
यह ऐसी File होती है, जो कि चपटी व आयताकार में बनी होती है, यह मोटाई व चौड़ाई में टिप की ओर टेपर (Taper) में बनी होती है। यह हील की ओर से 2/3 लंबाई में समांतर बनी होती है और लंबाई का बचा हुआ 1/3 भाग चौड़ाई व मोटाई में टेपर होता है।
यह आपको मार्केट में कम से कम 15 सेमी व अधिक से अधिक 40 सेमी लंबाई में मिलेंगी। इसका वर्कशॉप में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। इसके द्वारा जॉब पर चपटी सतहों (Flat Surface) को बनाया जाता है।
इसके फेस भाग पर आपको सिंगल कट या डबल कट दांते बने मिलेंगे और इसके एज भाग पर केवल सिंगल कट दांते बने मिलेंगे।
हैण्ड फाइल किसे कहते हैं?
यह भी शेप में फ्लैट फाइल के समान होती है, यह पूरी लंबाई में चौड़ाई में समान होती है और टिप की ओर 1/3 लंबाई व मोटाई में टेपर होती हैं।
इसके अलावा इसकी एज में अंतर होता है, इसकी एक पर दांते बने होते हैं, जो कि सिंगल कट दांते बने होते हैं और दूसरी एज पर दांते नहीं बने होते हैं, इसलिए इसको सेफ एज फाइल (Safe Edge File) भी कहते हैं।
मिल फाइल किसे कहते हैं?
इसका भी शेप आयताकार होता है, यह पूरी लंबाई में चौड़ाई व मोटाई में समान रहती है। इसका उपयोग लेथ मशीन (Lathe Machine) पर जॉब की सर्फेस को फिनिश करने या ड्रा फाइलिंग करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा इसका उपयोग हाफ-राउण्ड ग्रूव बनाने में भी किया जाता है, क्योंकि इसकी एज चौरस, गोल या डायमंड आकार में बनी होती हैं, जिन पर सिंगल कट दांते बने होते हैं।
राउण्ड फाइल किसे कहते हैं?
राउण्ड (Round) को हिंदी भाषा में 'गोल' कहते हैं, इसकी अनुप्रस्थ काट (Cross-Section) वृत्ताकार होती है, इसका भी टिप की ओर 1/3 भाग टेपर होता है।
इसके फेस भाग पर सिंगल कट (Single Cut) दांते बने होते हैं, इनका उपयोग वृत्ताकार या वक्र सतहों (Curved Surface) की फाइलिंग करने के लिए किया जाता है।
हाफ राउण्ड फाइल किसे कहते हैं?
इसकी अनुप्रस्थ काट अर्द्ध-वृत्ताकार (Half Round) होती है। इसका भी राउण्ड File के समान टिप की ओर से 1/3 भाग टेपर (Taper) होता है।
इसमें भी दो फेस होते हैं, जिसमें से एक फ्लैट व दूसरा वक्र होता है, वक्र सतह पर सिंगल कट दांते व फ्लैट सतह पर डबल कट दांते बने होते हैं। इसलिए इसका उपयोग दो प्रकार की सरफेस पर फाइलिंग करने के लिए किया जाता है।
फ्लैट फेस का उपयोग समतल सतहों की फाइलिंग के लिए उपयोग किया जाता है और वक्र फेस का उपयोग आन्तरिक वक्र सतह की Filing करने के लिए किया जाता है।
वर्गाकार फाइल किसे कहते हैं?
इसमें चार आयताकार फलक होते हैं, इसकी अनुप्रस्थ काट वर्गाकार (Squareness) होती है। इसका भी टिप या प्वाइंट की ओर से 1/3 भाग टेपर होता है। इसका उपयोग आयताकार या वर्गाकार होल और संकीर्ण झिर्रियों की फाइलिंग करने के लिए किया जाता है।
नाइफ एज फाइल किसे कहते हैं?
इसकी शेप चाकू (Knife) की धार के समान होती है, इसलिए इसको नाइज एज फाइल (Knife Edge File) कहते हैं। इसके काट का कोण 10 डिग्री का होता है और इसके दोनों फेसों पर डबल कट दांत (Double Cut Teeth) बने होते हैं। इसका उपयोग अधिक संकीर्ण स्थानों पर Filing करने के लिए किया जाता है।
नीडिल फाइल किसे कहते हैं?
यह आकृति में सबसे छोटी होती हैं, इनकी काट की आकृति विभिन्न प्रकार की रहती है। इसका टिप (Tip) नुकीला बना होता है, इसलिए इसको नीडिल रेती (Needle File) कहते हैं।
यह आपको मार्केट (Market) में 10 सेमी से 20 सेमी लंबाई में मिलेंगी। इनकी टैंग भाग की आकृति गोल होती है इसलिए इनको आसानी से बिना हैण्डिल के पकड़ा जा सकता है, इनकी टैंग एक हैण्डिल (Handle) का काम करती है। इनका उपयोग बहुत हल्के कामों के लिए किया जाता है।
त्रिभुजाकार फाइल किसे कहते हैं?
इसकी शेप या अनुप्रस्थ काट सम-त्रिभुज के समान होती है, इसमें तीन फलक या फेस होते हैं जोकि आयताकार आकृति में बने होते हैं। इन पर सिंगल कट (Single Cut) दांते बने होते हैं।
यह टिप की ओर से 1/3 लंबाई तक टेपर (Taper) में बनी होती है। इसका मुख्य रूप से उपयोग आरी के दांतों में धार लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग चौकोर या तिकोने ग्रूव के कोने को शार्प (Sharp) करने के लिए किया जाता है।
दांतों की कटिंग के आधार पर
इसकेे आधार पर यह पांच प्रकार की होती हैं, जैसे- सिंगल कट, डबल कट, वृत्ताकार कट, रैस्प कट, स्पाइल कट।
इनके बारे में विस्तृत में निम्न प्रकार से है-
सिंगल कट फाइल किसे कहते हैं?
जिनके फेस भाग पर सेंटर लाइन से 60 डिग्री पर सीधी रेखा में दांत बने होते हैं। यह कम धातु की काट पाती है लेकिन सतह अच्छी तरह से फिनिश हो जाती है।
इसका उपयोग टूलों की धार बनाने और कठोर धातुओं की Filing करने के लिए किया जाता है।
डबल कट फाइल किसे कहते हैं?
इनमें कट आपस में एक-दूसरे को विपरीत दिशा में काटते हैं, इसमें पहले कट के दांतों की रेखाएं सेंटर लाइन से 60 डिग्री पर बनी होती हैं और दूसरे कट की रेखाएं सेंटर लाइन से 75 से 80 डिग्री के कोण पर झुकी हुई बनी होती हैं।
इनका उपयोग रफ कामों के लिए किया जाता है क्योंकि इनके दांत नुकीले होने के कारण तेजी से व अधिक माल काटती हैं। इसके द्वारा फाइलिंग से प्राप्त सतह अधिक फिनिश नहीं होती है।
जिनके फेस भाग पर सेंटर लाइन से 70 डिग्री पर सीधी रेखा में दांत बने होते हैं। यह कम धातु की काट पाती है लेकिन सतह अच्छी तरह से फिनिश हो जाती है।
वृत्ताकार कट फाइल किसे कहते हैं?
इस प्रकार की रेती के फेस भाग पर वृत्त की आकृति में दांते बने होते हैं, जोकि एक दूसरे के समांतर बने होते हैं, इसके द्वारा मेटेरियल बहुत कम कटता है। इसलिए इनका उपयोग मुलायम धातुओं की फाइलिंग (Filing) करने के लिए किया जाता है।
रैस्प कट फाइल किसे कहते हैं?
इनके फेस भाग पर मेटेरियल की कटिंग करने के लिए पंच (Punch) द्वारा उभार बनाए गए होते हैं, इनका उपयोग बहुत मुलायम वस्तुओं की Filing करने के लिए किया जाता है। इनका उपयोग रबर, घोड़े के खुर, लकड़ी और मुलायम व चिम्मड़ वस्तुओं को रेतने (Filing) के लिए किया जाता है।
स्पाइरल कट फाइल किसे कहते हैं?
इसके फेस भाग पर दांते स्पाइरल आकृति में बने होते हैं, यह दांते टिप (Tip) से शुरू होकर हील (Heel) तक पहुंचते हैं। इसका भी उपयोग मुलायम धातुओं की फाइलिंग करने के लिए किया जाता है।
दातों के ग्रेड के आधार पर
फाइल में ग्रेड सिस्टम, प्रति सेमी में बने दांतो की संख्या से व्यक्त किया जाता है। इसमें यदि प्रति सेमी में दांतो की संख्या कम रहती है, तो दांते मोटे बने होंगे। यदि प्रति सेमी में दांतो की संख्या अधिक है, तो दांते महीन बने होंगे।
जिस File में प्रति सेमी में दांतों की संख्या कम होती है, उसे कोर्स (Coarse) कहते हैं और जिन फाइलों में प्रति सेमी में दांतो की संख्या अधिक होती है, उसे फाइन (Fine) कहते हैं। दांतों के ग्रेड के आधार पर सात प्रकार की होती हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
रफ फाइल किसे कहते हैं?
ऐसी File जिसमें प्रति सेमी में 8 दांते बने होते हैं, उसको Rough File कहते हैं।
कोर्स फाइल किसे कहते हैं?
ऐसी File जिसमें प्रति सेमी में 10 दांते बने होते हैं, उसको Coarse File कहते हैं।
बास्टर्ड फाइल किसे कहते हैं?
ऐसी File जिसमें प्रति सेमी में 12 दांते बने होते हैं, उसको Bastard File कहते हैं।
सेकण्ड कट फाइल किसे कहते हैं?
ऐसी File जिसमें प्रति सेमी में 16 दांते बने होते हैं, उसको Second Cut File कहते हैं।
स्मूथ फाइल किसे कहते हैं?
ऐसी File जिसमें प्रति सेमी में 20 से 24 दांते बने होते हैं, उसको Smooth File कहते हैं।
डैड स्मूथ फाइल किसे कहते हैं?
ऐसी File जिसमें प्रति सेमी में 28 से 35 दांते बने होते हैं, उसको Dead Smooth File कहते हैं
सुपर डैड स्मूथ फाइल किसे कहते हैं?
ऐसी File जिसमें प्रति सेमी में 40 से 65 दांते बने होते हैं, उसको Super Dead Smooth File कहते हैं।
निष्कर्ष: इस पोस्ट के माध्यम से यह सीखने को मिला है, कि रेती या File को काम में लाने से पहले काम के लिए Best Suitable File का चुनाव किस तरह से करना है, उसके लिए आकृति (Shape) को चैक करना है, उसके बाद कट और ग्रेड को चुनना है साथ ही कितनी लंबी फाइल की आवश्यकता है।