- छेनी किसे कहते हैं? | Chisel kise kahate hain?
- छेनी की संरचना
- छेनी को उपयोग में लाते समय अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियां
दोस्तों, आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको छेनी के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। छेनी भी कटिंग टूल की लिस्ट में आती है। यह धातु को काटने के लिए हथौड़े से आवश्यक ऊर्जा लेता है। यह कोई निश्चित आकार की नहीं होती है। इसको काम के अनुसार छोटा या बड़ा साइज का बनाया जाता है।
छेनी किसे कहते हैं? | Chisel kise kahate hain?
ऐसा कटिंग टूल, जिसमें कटिंग दांते नहीं बने होते हैं, बल्कि तेज धार बनी होती है और उसका उपयोग हल्की व पतली धातुओं को काटने के लिए सबसे अधिक किया जाता है, उसे छेनी (Chisel) कहते हैं।
यह गोल, षट्भुज या अष्टभुज आकार के लट्ठे को काटकर बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए हाई कार्बन स्टील (High Carbon Steel) या क्रोम वेनेडियम स्टील (Chrome Vanadium Steel) का उपयोग किया जाता है। इसके कटिंग एज और हेड को फोर्जिंग विधि (Forging method) द्वारा बनाया जाता है।
छेनी के हेड को लगभग 70 डिग्री के कोण पर शंकु के आकार का बनाया जाता है और इसके नीचे वाले भाग को उल्टे आयताकार पिरामिड की तरह बनाया जाता है। इस आयताकार पिरामिड को ही कटिंग एज कहते हैं। इसके कटिंग एज पर 35 डिग्री से 70 डिग्री का कोण रखा जाता है। इसकी कटिंग एज को काटी जाने वाली धातु के आधार पर 35 डिग्री से 70 डिग्री के बीच आवश्यक कोण पर बनाया जाता है। यह कोण मुलायम धातु को काटने वाली छेनी में कम व कठोर धातु को काटने वाली छेनी में अधिक रखा जाता है। कटिंग एज को आवश्यक कोण पर बनाने के बाद मजबूत करने के लिए ऊष्मा उपचार द्वारा हार्ड व टेम्पर किया जाता है।
छेनी की संरचना
इसके भाग निम्न प्रकार से हैं-
- हेड
- बॉडी
- फोर्जिंग कोण
- कटिंग एज
हेड किसे कहते हैं?
यह छेनी का सबसे ऊपर वाला भाग होता है, इसको हिंदी भाषा में 'शीर्ष' कहते हैं। इसके चैम्फर का कोण 10 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रखा जाता है। हेड का बीच का भाग कुछ उभरा हुआ होता है। इसके उभरे होने के कारण ही हथौड़े (Hammer) की चोट बीच में लगती है।
आपने पुरानी अर्थात् कुछ समय से काम में आने वाली छेनी में देखा होगा कि उसके हेड पर चोट पड़ने के कारण हेड/शीर्ष फैला हुआ होता है। इस फैले हुए हेड को ही मशरूम कहते हैं। इस तरह की छेनी को उपयोग में लाने से पहले हेड को ग्राइण्ड (Grind) कर लेना चाहिए। जिससे हेड का अधिक उभार कम हो जाता है और हैमर का फिसलने का डर नहीं रहता है।
बॉडी किसे कहते हैं?
इस भाग को ही पकड़कर उपयोग में लाया जाता है। यह बीच का भाग होता है। इस भाग का ही शेप गोल, षट् या अष्टभुज आकार का होता है।
फोर्जिंग कोण किसे कहते हैं?
फोर्जिंग कोण को दूसरे नाम 'ड्राइंग कोण' के नाम से भी जाना जाता है। बॉडी के नीचे का भाग होता है यह भाग टेपर में बना होता है। प्रत्येक प्रकार की छेनी का फोर्जिंग कोण अलग-अलग होता है।
कटिंग एज किसे कहते हैं?
यह भाग धातु को काटने में उपयोग किया जाता है। यह सबसे नीचे का भाग होता है। इसकी तेज धार काटी जाने वाली धातु के आधार पर रखी जाती है।
छेनी को उपयोग में लाते समय अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियां
- इसका काटी जाने वाली धातु के आधार पर सही चुनाव करना चाहिए।
- चिपिंग (Chipping) प्रोसेस को करते समय सुरक्षा गार्ड (Safety Gaurd) का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
- कभी भी बिना तेज धार वाली छेनी को उपयोग में नहीं लाना चाहिए।
- कटिंग एज में उत्तलता (Convexity) होनी चाहिए। इससे काटने में आसानी होती है।
- चिपिंग प्रोसेस हमेशा वाइस (Vice) के चलित जबड़े से स्थिर जबड़े की ओर करनी चाहिए।
- जिस समय कटिंग कर रहे हो तो उस समय आपकी नजर/दृष्टि छेनी (Chisel) की धार पर होनी चाहिए।