दोस्तों, आज की इस पोस्ट में "असेम्बली (Assembly)" के बारे में बात करने वाले हैं। आपने मेरी पोस्ट या किसी अन्य पोस्ट को पढ़ा होगा। जहां पर असेम्बली शब्द का नाम आया होगा। इसमें परिभाषा, प्रकार आदि के बारे में बात करने वाला हूं।
यह एक प्रोसेस का नाम होता है, जो कि मैकेनिकल में मशीन या किसी प्रोडक्ट के अलग-अलग भागों को आपस में जोड़ा जाता है। यह अंग्रेजी भाषा का शब्द है, इसको हिंदी भाषा में 'संयोजन' कहते हैं।
यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो हमारे साथ बने रहिए। आपको इसके बारे में बुक में भी मिल जाएगा। लेकिन मैंने इस पोस्ट के माध्यम से आसान-से-आसान शब्दों में समझाने की पूरी कोशिश की है।
असेम्बली किसे कहते हैं? | Assembly kise kahate hain?
किसी मशीन या प्रोडक्ट्स के छोटे-बड़े भागों को आपस में एक निश्चित स्थान पर फिट करने या जोड़ने के प्रोसेस को असेम्बली (Assembly) कहते हैं।
असेम्बली के साथ में ही एक और शब्द सुनने को मिलेगा, जो कि 'डिस्सेम्बली' होता है। यह असेम्बली का विलोम होता है।
जब किसी मशीन या प्रोडक्ट्स के भागों को आपस में जोड़ा जाता है, वह असेम्बली और फिट भागों को आपस में खोलकर अलग किया जाता है, उस प्रोसेस को डिस्सेम्बली (Disassembly) कहा जाता है।
असेम्बली (Assembly) कितने प्रकार की होती हैं?
यहां पर मैं आपको चार प्रकार के बारे में बताऊंगा, जो कि मैकेनिकल कंपनियों में सबसे अधिक उपयोग में लाई जाती हैं, यह निम्न प्रकार से हैं-
मैकेनिकल असेम्बली किसे कहते हैं?
इसमें विभिन्न प्रकार के मैकेनिकल बंधकों का उपयोग किया जाता है, जिसमें नट, बोल्ट व स्क्रू शामिल होते हैं। यह Assembly मशीन (Machine) के उन भागों के लिए आदर्श होती है, जिनको भविष्य में बदलने (Replacement) की आवश्यकता हो सकती है।
इसमें नट, बोल्ट व स्क्रू में से जिसके द्वारा मशीन के भाग को फिट किया गया है, मशीन को बिना किसी नुकसान को पहुंचाए आसानी से उपयोग किए गए बंधक को खोलकर मशीन पार्ट (Machine Part) को बदला जा सकता है।
वेल्ड असेम्बली किसे कहते हैं?
वेल्ड या वेल्डिंग (Welding) का नाम आपने सुना होगा। इस प्रकार के असेम्बली प्रोसेस का उपयोग मशीन के भागों को परमानेंट जोड़ने के लिए किया जाता है। यह एक सबसे मजबूत असेम्बली विकल्प होता है।
इसके द्वारा जुड़े भागों को आसानी से अलग नहीं किया जा सकता है और नहीं ही आसानी से मशीन के भागों को बदला जा सकता है।
स्पॉट वेल्ड असेम्बली किसे कहते हैं?
यह भी मशीन की बॉडी के भागों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। यह वेल्ड असेम्बली की तुलना में कम मजबूत होती है। इसमें कम लागत लगती है और आवश्यकता काम भी करके देती है।
कार (Car) की छत की चादर आपस में जुड़ी होती है, उसके जोड़ने के लिए स्पॉट वेल्ड असेम्बली (Spot Weld Assembly) का उपयोग किया जाता है।
रिवेट असेम्बली किसे कहते हैं?
यह भी एक स्थायी असेम्बली प्रकार में आता है। इसमें मशीन या प्रोडक्ट्स के भागों को आपस में जोड़ने के लिए रिवेट (Rivet) का उपयोग किया जाता है। इसके द्वारा भागों को जोड़ते समय हैमर (Hammer) की मदद से टेल भाग को पीटकर आकार को बदल दिया जाता है।
इसको आप बाल्टी (Bucket) बनाने वाले कारखाने या कंपनीज में देख सकते हो, क्योंकि जितनी भी स्टील की बाल्टियां आती हैं, उन सभी में रिवेट का उपयोग किया गया होता है अर्थात् उस कंपनी में चादर को आपस में जोड़ने के लिए रिवेट असेम्बली का उपयोग किया जाता है।
निष्कर्ष: इसमें हमने Assembly और Disassembly के बारे में जाना है। इसका मशीन के भागों को जोड़ने के लिए कितना योगदान रहता है। कंपनी नट-बोल्ट, वेल्डिंग या रिवेट असेम्बली का उपयोग करके अच्छे प्रोडक्ट्स मार्केट में ला रही हैं।