- स्टड किसे कहते हैं? | Stud kise kahate hain?
- स्टड कितने प्रकार के होते हैं? | Stud kitne prakar ke hote hain?
- स्टड का उपयोग
स्टड (Stud) को मशीन फिटिंग में बोल्ट की तरह ही काम में लाया जाता है। बोल्ट में हेड बना होता है और यह हेड रहित होता है अर्थात् इसके दोनों सिरों पर चूड़ियां कटी होती हैं, जिसमें से बीच का भाग प्लेन होता है। इसका असेम्बली शॉप में अधिक उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त इस पोस्ट के माध्यम से आपको स्टड की परिभाषा व प्रकार के बारे में अच्छी जानकारी मिलेगी। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
स्टड किसे कहते हैं? | Stud kise kahate hain?
ऐसा बोल्ट जिसके दोनों सिरों पर चूड़ियां कटी होती हैं, उसको स्टड (Stud) कहते हैं। इसके बीच वाले भाग में चूड़ियां नहीं कटी होती हैं अर्थात् वह प्लेन होता है। असेंबली शॉप में इसी भाग को पकड़कर, मशीन (Machine) बॉडी में कसा जाता है। सबसे पहले स्टड के एक सिरे को मशीन बॉडी में लगा दिया जाता है, उसके बाद दूसरे सिरे पर नट को लगाकर मशीन के कोई भाग को फिट किया जाता है।
इसके उपयोग से यह लाभ है, कि इसके एक भाग को मशीन बॉडी में जुड़ा रखकर, मशीन के दूसरे भाग को केवल नट खोलकर अलग किया जा सकता है।
स्टड कितने प्रकार के होते हैं? | Stud kitne prakar ke hote hain?
यह मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
- प्लेन स्टड
- शोल्डर स्टड
प्लेन स्टड किसे कहते हैं?
इस प्रकार का स्टड बोल्ट की तरह ही बोल्ट के साइज का तथा माइल्ड स्टील (Mild Steel) की वायर रॉड (Wire Rod) से बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले स्टड के साइज का वायर रॉड काटा जाता है उसके बाद दोनों सिरों पर रोलिंग द्वारा चूड़ियां काट दी जाती हैं। और इसके बीच का भाग प्लेन रखा जाता है। इस प्लेन भाग को ही कभी-कभी वर्गाकार (Square) भी बना दिया जाता है। जिससे स्टड को खोलने व कसने में आसानी रहती है।
शोल्डर स्टड किसे कहते हैं?
इस प्रकार के स्टड (Stud) की बॉडी में फिट होने वाले सिरे के ऊपर शोल्डर या कालर (shoulder or collar) बना होता है। जब स्टड को मशीन बॉडी फिट किया जाता है तब शोल्डर बॉडी की सर्फेस से सट जाता है। शोल्डर के ऊपर का कुछ भाग पर चूड़ियां नहीं कटी होती हैं और दूसरे सिरे पर चूड़ियां कटी होती हैं और इन चूड़ियों पर कोई भी भाग नट द्वारा कसा जाता है।
स्टड का उपयोग
इसका उपयोग ग्लैण्ड बॉक्स (gland box) के ऊपर ग्लैण्ड कवर (gland cover) को कसने के लिए किया जाता है।